राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में अब तेजस्वी यादव से होगी पूछताछ, जानिए सचिव का नाम आने पर क्या कहा

by | Jun 21, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

NEET Paper Leak News : नीट पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम जांच में जुड़ी हुई है। जैसे जैसे मामला आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे अलग अलग तार भी जुड़ रहे हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नीट पेपर लीक को लेकर पीएस प्रीतम कुमार की भूमिका सवालों के घेरे में है।

ये भी देखें : Kanpur News : कानपुर पुलिस के हत्त्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन शादी के बाद करती थी लूट | Kanpur | | News |

ये भी पढ़ें : UP News : सीएम योगी ने देखी अयोध्या और प्रयागराज में बनने वाले अति विशिष्ट राज्य अतिथि गृह की डिजाइन

तेजस्वी ने सीधा तौर पर कहा कि जो इंजीनियर गिरफ्तार हुआ है वह बेनिफिशियरी हो सकता है लेकिन मास्टरमाइंड अमित आनंद और मास्टरमाइंड नितेश कुमार है।  उन्होंने कहा कि हम लोगों ने फोटो भी साझा कर दिया है। तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर हमला करते हुए कहा  कि उन्हें कोई ज्ञान नहीं है।  तेजस्वी यादव ने सिस्टम पर भी तंज कसा। 

उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती के जो आरोपी थे वह बिना जेल गए बाहर-बाहर बिल भी ले लिया। हम लोगों को सारी जानकारी है। तेजस्वी ने कहा कि पूरे मामले को डायवर्ट कर हमसे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम तो कह ही रहे हैं कि जिनको जो जांच करनी है, कर ले।

तेजस्वी यादव ने आगे पीएम नरेन्द्र मोदी को घेरते हुए कहा कि जब से प्रधानमंत्री बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं तब से बिहार में पुल गिर रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि और कुछ ना कुछ हो ही रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री हर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम तो कह ही रहे हैं कि जिनको जो जांच करनी है, कर ले।                                                                                                                                                                

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर