Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Noida) में लगातार लिफ्ट अटकने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पंचशील हाईनिश सोसाइटी में देखने को मिला। जब अचानक से एक लिफ्ट अटक गई, करीब 1 घंटे तक मां और बेटी इसी लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। मेंटेनेंस विभाग के लोग लिफ्ट खोलने की कोशिश करते रहे लेकिन वह लिफ्ट को खोल नहीं पाए, जब बाद में एक इंजीनियर को बुलाया गया और उसने लिफ्ट को खोला।
1 घंटे लिफ्ट के अंदर फंसी रही मां और बेटी
पंचशील हाईनिश सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर रहने वाले मनीराम गुप्ता ने बताया कि 20 मई गुरुवार रात में उनकी पत्नी सीमा और बेटी अपने फ्लेट से नीचे लिफ्ट द्वारा ग्राउंड फ्लोर पर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे अचानक से लिफ्ट में झटका लगा और लिफ्ट अटक गई। फिर लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लिफ्ट के अंदर बंद मेरी पत्नी और बेटी काफी घबरा गए। उन्होंने इमरजेंसी बटन को भी दबाया और शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद मेंटेनेंस विभाग के लोग पहुंचे लेकिन वह लोग भी लिफ्ट को नहीं खोल पाए।
बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मनीराम गुप्ता का कहना है कि सोसाइटी में मोटा मेंटेनेंस चार्ज वसूला जाता है लेकिन यहां पर लोगों की जान भी सुरक्षित नहीं है। उनकी बेटी और पत्नी एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे और उनकी तबीयत तक खराब हो गई लेकिन यहां पर मौजूद स्टाफ के द्वारा लिफ्ट को खोलने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कोई भी लिफ्ट मैन मौजूद नहीं है। इस मामले में वह मुकदमा दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं, मनीराम गुप्ता कहना है कि वह बिसरख थाने जाएंगे और इस मामले में बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
लिफ्ट एक्ट जल्द से जल्द लागू होना चाहिए- धीरेंद्र सिंह
गौर करने की बात यह है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाईराइज सोसाइटी में आए दिन लिफ्ट अटकने के मामले सामने आते हैं। विधानसभा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के द्वारा लिफ्ट एक्ट का मुद्दा भी उठाया गया और उसके बाद लिफ्ट एक्ट को पास भी कर दिया गया है लेकिन अभी तक लागू नहीं हो पाया है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि आए दिन इसी तरह से लिफ्ट अटकने के मामले सामने आते हैं। जिनमें कोई ना कोई लिफ्ट में फंसता रहता है, लिफ्ट एक्ट जल्द से जल्द लागू होना चाहिए और इस मामले में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।


