PM Modi 74th Birthday : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन है, और इस विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने इसे एक विशेष दिन के रूप में मनाने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आम तौर पर उनके कामकाज के दिन की तरह ही होता है, लेकिन इस बार इसे ‘सेवा पर्व’ के रूप में मनाने की खास योजना बनाई गई है।
भाजपा ने अपने इस विशेष दिन को नागरिकों के कल्याण और मानवता की सेवा के जज्बे के प्रतीक के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह सेवा पर्व का आयोजन दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!
ये भी पढ़ें : Firozabad Blast : फिरोजाबाद के नौशेरा में हुआ भीषण विस्फोट, मृतकों की संख्या पांच
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं, और उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने देशभर में अपनी सेवा गतिविधियों को बढ़ाने का निर्णय लिया है।


