राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi Cabinet Portfolio Allocation : चिराग पासवान को मिली ये अहम जिम्मेदारी, जानिए Modi 3.0 में किसको मिला कौन सा मंत्रालय

by | Jun 11, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi Cabinet Portfolio Allocation : 9 जून रविवार की शाम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली तीसरी NDA मंत्री-परिषद ने शपथ ले ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री, 36 राज्य मंत्री और 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। बता दें कि किसके पास कौन सा विभाग होगा इसकी घोषणा भी कर दी गई है।

ये भी देखें : J&K : रियासी आतंकी हमले के पीछे कौन, 10 जून ही क्यों ? | #jammuandkashmirnews #news |

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो वहीं राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है। बता दें कि अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है।

ये भी पेढ़ें : Breaking news : Modi 3.O के मंत्रालय का हुआ बटवारा, राजनाथ सिंह के साथ अन्य फिर से संभालेंगे ये जिम्मेदारी

मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। खट्टर हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर जीता है। जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय दिया गया है। शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है।

वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी फिर से निर्मला सीतारमण को सौंप दी गई है तो वहीं सीआर पाटिल को जल शक्ति विभाग दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जेडीएस के कुमारस्वामी को भारी उद्योग और इस्पात मंत्री बनाया गया है।

      मंत्री  मंत्रालय
राजनाथ सिंहरक्षा मंत्रालय
अमित शाह गृह मंत्रालय
निर्मला सीतारमणवित्त मंत्रालय 
अश्विनी वैष्णवरेल मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय
नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय
अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रासड़क परिवहन राज्यमंत्री
एस जयशंकरविदेश मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टरऊर्जा मंत्रालय और शहरी विकास मंत्रालय
तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री 
श्रीपद नाइक  ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
हरदीप सिंह पुरीपेट्रोलियम मंत्रालय
पीयूष गोयलवाणिज्य मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान कृषि मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधानHRD मंत्रालय
जीतनराम मांझीलघु उद्योग मंत्रालय
किरेन रिजिजूसंसदीय कार्य मंत्री
सीआर पाटिलजलशक्ति मंत्रालय
राम मोहन नायडूनागरिक उड्डयन मंत्रालय
गजेंद्र शेखावतसंस्कृति और पर्यटन मंत्री 
सुरेश गोपीराज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन मंत्री
भूपेंद्र यादवपर्यावरण मंत्रालय 
जेपी नड्डास्वास्थ्य मंत्रालय 
चिराग पासवानखाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
सर्बानंद सोनोवाल पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
शांतनु ठाकुरपोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
गिररीराज सिंहकपड़ा मंत्रालय
प्रह्लाद जोशीउपभोग्ता विभाग
अनुपूर्ण देवीवीमेन चाइल्ड
एचडी कुमारस्वामी स्टील मंत्रालय

मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी (यूपी से राज्यसभा सांसद), जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान को जगह मिली है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार से 8 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। बिहार के बाद महाराष्ट्र से 6 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश से 5-5 सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर