राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

NDA के नेता चुने जाने के बाद PM मोदी ने किया आभार व्यक्त, बोले- “मिल कर करेंगे काम”

by | Jun 7, 2024 | ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी) ने NDA की बैठक में कहा, “मैं आप सबका हृदय से बहुत आभार व्यक्त करता हूं… जो साथी विजयी होकर आए हैं वे सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं…मेरा सौभाग्य है कि NDA संसदीय दल के नेता रूप में आप सबने सर्वसम्मिति से चुनकर मुझे एक नया दायित्व दिया है इसके लिए मैं आपका आभारी हूं।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : कंगना राणावत के साथ हुई बदसलूकी पर विक्रमादित्य सिंह का बयान | News |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” 4 जून के पहले ये लोग (इंडी गठबंधन) ईवीएम को लगातार गाली दे रहे थे और ये लोग तय करके बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र की प्रक्रिया के प्रति लोगों का विश्वास ही उठ जाए। मुझे तो लगता था कि इस बार ये लोग ईवीएम का अर्थी जुलूस निकालेंगे, लेकिन 4 जून को शाम आते-आते उनको ताले लग गए… ईवीएम ने उनको चुप कर दिया। ये भारत के लोकतंत्र की ताकत है।”

ये भी पढ़ें : रामपुर के नए सांसद मोहिबुल्लाह ने आजम खान पर की टिप्पणी, कहा- “जेल में लोगों को सुधार…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी) ने कहा, “आप किसी भी बालक से पूछिए कि लोकसभा चुनाव के पहले किसकी सरकार थी तो वह कहेगा कि NDA और लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भी NDA की सरकार बनी। तो हम हारे कहां से। पहले भी NDA की सरकार थी आज भी NDA की है और कल भी NDA की सरकार रहेगी। 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई। अगर मैं कांग्रेस के 2014, 2019, और 2024 चुनाव को जोड़ों तो इन तीनों चुनावों में जितनी सीटें मिली हैं उससे अधिक हमें इसमें मिला है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” एनडीए सरकार ने देश को गुड गवर्नेंस दिया है और एक प्रकार से एनडीए कहते ही गुड गवर्नेंस का पर्यायवाची बन जाता है। हम सबके केंद्र बिंदु में गरीब कल्याण और गुड गवर्नेंस सर्वोपरि रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर