राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi Russia Visit : दो दिन के रूस दौरे पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के साथ करेंगे प्राइवेट मीटिंग

by | Jul 8, 2024 | ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi Russia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दो दिन (8 और 9 जुलाई) के रूस दौरे पर मॉस्को जा रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आमंत्रण पर पीएम नरेंद्र मोदी आज मॉस्को के लिए उड़ान भरेंगे। वही, प्रधानमंत्री मोदी का ये रूस का दौरा काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी पीएम मोदी की विजिट को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

ये भी देखें : Hathras News : भोले बाबा की गिरफ्तारी पर मंत्री जयवीर सिंह | UP News | Latest News |

द्विपक्षीय वार्ताओं के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा, ‘पीएम मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति पुतिन के बीच एक प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके साथ डेलिगेशन स्तर भी बातचीत होगी। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधियों के समूह के साथ लंच का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री एक प्रदर्शनी केंद्र का भी दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang 8 July : जानिए आज के पंचांग से शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:55 बजे मास्को के लिए रवाना होंगे।

शाम 5:20 बजे उनका विमान वनुकोवो II अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड होगा।

रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके बाद डिनर का आयोजन रखा जाएगा।

दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय हालात के विषय पर भी चर्चा करेंगे।

भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन कोरोना की वजह से तीन साल बाद हो रहा है। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मास्को में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना के बाद पहली बार रूस जा रहे हैं। इसे पहले 2019 में पीएम मोदी ने रूस का दौरा किया था। इस बार की यात्रा के दौरान नेताओं के बीच रूस यूक्रेन संघर्ष पर भी बात हो सकती है। कई बार भारत ने दोनों देशों से शांति अपील कर चुका है। भारत दोनों देशों से अपने विवादित मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत के रास्ता अपनाने का आग्रह भी कर चुका है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर