राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

पीएम मोदी आज नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्या कुछ रहेगा खास

by | Jun 19, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi Bihar Visit : लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद पीएम मोदी का पहला बिहार दौरा है। आज करीब दो हजार साल बाद फिर से पुनर्जीवित नालंदा विश्वविद्यालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। इस लोकार्पण समारोह का गवाह करीब 17 देशों के राजदूत और देश के चोटी की हस्तियों के साथ बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी होंगे।

ये भी देखें : Owaisi On NCERT : NCERT ने नई किताब से हटाया बाबरी मस्जिद का जिक्र | #owaisi #news |

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर राजगीर में खुशनुमा माहौल है। राजगीर और नालंदा विश्वविद्यालय पीएम नरेंद्र मोदी और समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए सजधज कर तैयार है। पुलिस और प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर और विश्व धरोहर परिसर के चप्पे चप्पे में पुलिस और दण्डाधिकारी को तैनात किया गया है। बगैर पास या कार्ड वालों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat: PM मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद ‘मन की बात’ की वापसी की घोषणा की, जनता से मांगे सुझाव, जानिए कब होगा कार्यक्रम?

नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कुमार गुप्त प्रथम द्वारा पांचवीं सदी में किया गया था। नालंदा विश्वविद्यालय पांचवीं से 12वीं सदी तक दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का केंद्र रहा है। यह बौद्ध दर्शन का गढ़ और ज्ञान- विज्ञान का अद्भुत केंद्र था। विध्वंस के करीब आठ सौ साल बाद केंद्र सरकार और बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास से नालंदा विश्वविद्यालय फिर पुनर्जीवित हो गया है।

इसके निर्माण में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका प्रशंसनीय रही है। सीएम नीतीश कुमार द्वारा विश्वविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूखंड उपलब्ध कराया गया है। इसके भवन की बनावट भी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भवन की तरह अन्य विश्वविद्यालय भवनों से भिन्न है। इसके पुस्तकालय और योगा भवन का तो भारत क्या एशिया महादेश में कोई जोड़ नहीं है।

पीएम के आगमन की तैयारी पूरी

कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन और विश्वविद्यालय के उद्घाटन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। विश्वविद्यालय परिसर, समारोह स्थल, हेलीपैड आदि जगहों व भवनों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। एसपीजी, गृह मंत्रालय और पुलिस प्रशासन का सभी स्थानों पर पहरा बैठा दिया गया है।

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह और पौधारोपण के बाद फोटो सेशन होना है। विभिन्न देशों के राजदूतों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोटो खिंचवायेंगे।

नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों का राजगीर आगमन हो चुका है। देश के विभिन्न प्रदेशों से आये अतिथियों का होटलों में ठहराया गया है, जबकि राजदूतों एवं अन्य विदेशी मेहमानों को विश्वविद्यालय के अतिथिशाला में ठहराया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर