बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की एक और साजिश का खुलासा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का साजिश बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से हथियार मगांने की योजना बनाई थी। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
पाकिस्तान से मंगवाए जा रहे थे हथियार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें टिप मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा स्थित चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से एके-47 और एम-16 राइफलें सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रची गई थी। लॉरेंस गैंग अभिनेता सलमान खान की गाड़ी या फार्महाउस पर धावा बोलने का योजना था।
ये भी पढ़ें : लखनऊ यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई आवेदन की तिथि, जानिए छात्र कब तक भर सकेंगे फॉर्म
पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामलें में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, , वासपी खान उर्फ वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ जावेद खान और गौरव भाटिया उर्फ नहवी के रूप में की गई है। इन लोगों की योजना अभिनेता सलमान खान पर हमला करने के बाद कन्याकुमारी जाने का था और फिर वहां से बोट के जरिये श्रीलंका भागने की योजना थी।पुलिस को यह भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में दो शूटरों की गिरफ्तारी से एक महीने पहले यह योजना बनाई थी। नवी मुंबई पुलिस का यह कहना है कि खुफिया सूचना पर काम करते हुए पुलिस अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अभिनेता सलमान खान पर हमले की प्लान का पड़ताल कर रही है।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा रची गई इस योजना में गुर्गों का एक परिष्कृत नेटवर्क और अधिक शक्ति वाले हथियारों का एक खजाना शामिल था। नवी मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार, गिरोह ने 60 से 70 व्यक्तियों की मदद ली थी, जिनमें से प्रत्येक को इस शैतानी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिकाएँ सौंपी गई थीं।


