राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

President Murmu Live : राष्ट्रपति मुर्मू संसद में पिछले 10 की नीतियों का करेंगी जिक्र

by | Jun 27, 2024 | देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

President Murmu Live : प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के गज द्वार पर प्रेसिडेंट मुर्मू का स्वागत करेंगे, जहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड सेंगोल की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा।

मुर्मू राष्ट्रपति भवन से घुड़सवार अंगरक्षकों के साथ संसद भवन पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री नरमोदी, लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी संसद भवन के गज द्वार पर उनका स्वागत करेंगे। यहां से उन्हें पारंपरिक राजदंड ‘सेंगोल’ की अगुवाई में निचले सदन के कक्ष तक ले जाया जाएगा।

माना जा रहा है कि प्रेसिडेंट मुर्मू अपने अभिभाषण में पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की नीतियों का उल्लेख करेंगी. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुईं। वे शीघ्र ही दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला राष्ट्रपति भवन से संसद भवन की ओर आगे बढ़ रहा है। वे कुछ ही देर में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संसद पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वह जल्द ही दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। दुनिया देख रही है कि लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर सरकार चुनी है। लोगों ने तीसरी बार सरकार पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang 27 June : दैनिक पंचांग में जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में नवनिर्वाचित सांसदों और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी।

संसद भवन के गज द्वार पर पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी सेक्टर को सरकार मजबूत करने में लगी है। पिछले दस सालों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन में कहा कि अप्रैल 2014 में सिर्फ 209 एयरलाइन थी, लेकिन इसकी संख्या बढ़कर 605 हो गई। मेरी सरकार ने गांव-गांव तक सड़क पहुंचाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “देश में छह दशक के बाद पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने इस सरकार पर तीसरी बार भरोसा जताया है। लोग जानते हैं कि सिर्फ यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है…18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। इस लोकसभा का गठन अमृतकाल के शुरुआती वर्षों में हुआ था।

यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी साक्षी बनेगी…आगामी सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने कहा, “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मेरी सरकार अर्थव्यवस्था के तीनों स्तंभों -विनिर्माण, सेवाएं और कृषि को बराबर महत्व दे रही है। PLI योजनाओं और व्यापार करने में आसानी से बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। पारंपरिक सेक्टर्स के साथ-साथ सनराइज सेक्टर्स को भी मिशन मोड पर बढ़ावा दिया जा रहा है।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “आने वाला समय ग्रीन एरा यानि हरित युग का है। सरकार इसके लिए भी हर ज़रूरी कदम उठा रही है। हम हरित उद्योगों पर निवेश बढ़ा रहे हैं, जिससे ग्रीन जॉब भी बढ़े हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने कहा, “सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3 लाख 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की है। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है। सरकार ने खरीफ फसलों के लिए MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है।

आज का भारत अपनी वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। आजकल दुनिया में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को सशक्त कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, “मेरी सरकार ने CAA कानून के तहत शरणार्थियों को नागरिकता देना शुरू कर दिया है। इससे बंटवारे से पीड़ित अनेक परिवारों के लिए सम्मान का जीवन जीना तय हुआ है। जिन परिवारों को CAA के तहत नागरिकता मिली है मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करती हूं।”

ये भी देखें : Akhilesh Yadav News : अखिलेश के इस बयान से राजनीति में भूचाल | #akhileshyadav #news |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर