राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Raebareli News : रायबरेली के केनरा बैंक में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

by | Oct 20, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Raebareli News : रायबरेली के सुपर मार्केट में स्थित केनरा बैंक के काम्प्लेक्स में रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई। यह आग बैंक के बेसमेंट में मौजूद जूता गोदाम में लगी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान एक दमकल की गाड़ी का पानी खत्म हो जाने पर दूसरी गाड़ी मंगाई गई।

हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी बैंक से जुड़े किसी अधिकारी का वहां न पहुंचना व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बना। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की।

रविवार होने के कारण मार्केट में भीड़ थी, और लोग खरीदारी में व्यस्त थे। आग लगने का समय करीब 12:15 बजे का था, जब अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। यह दृश्य देख दुकानदार और ग्राहक सभी अपनी-अपनी दुकानों से बाहर निकल आए।

फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए काम्प्लेक्स को खाली कराया। गनीमत यह रही कि रविवार होने के कारण काम्प्लेक्स के ऊपरी हिस्से में बनी दुकानें बंद थीं, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें : Delhi CRPF School : रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरएफ स्कूल के पास हुआ ब्लास्ट, जोरदार धमाके से इलाके में दहशत

ये भी देखें : क्या Bahraich Violence के आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर? अब्दुल हमीद के घर पर चिपकी PWD का नोटिस

फिलहाल, आग बुझाने का काम जारी है, और स्थानीय प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में चिंता और गुस्सा बढ़ गया है, खासकर अधिकारियों की लापरवाही को लेकर।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर