राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rahul Gandhi : कांग्रेस पार्टी ने शुरू किया ‘मिशन कश्मीर’, राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

by | Sep 4, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Rahul Gandhi : कांग्रेस पार्टी ने 4 सितंबर (बुधवार) से अपने ‘मिशन कश्मीर’ की शुरुआत की है। पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में दो महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के चुनाव प्रचार को गति देने की दिशा में उठाया गया है।

राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर के रामबन और अनंतनाग जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वह सुबह 11:30 बजे रामबन जिले के गुल में आयोजित रैली में संबोधित करेंगे। इस रैली में वह बनिहाल से चुनाव लड़ रहे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकास रसूल वानी के समर्थन में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह दोपहर 1 बजे अनंतनाग जिले के दुरू पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मंत्री गुलाल अहमद मीर के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली के बाद राहुल गांधी शाम को दिल्ली लौट जाएंगे

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कुल 40 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : UP News : सीएम योगी आज 1334 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को निर्धारित है। 90 सीटों वाली इस विधानसभा में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। यह पहली बार है जब दोनों दल एक लंबे समय के बाद चुनाव पूर्व गठबंधन कर रहे हैं। कांग्रेस 32 सीटों पर और नेशनल कांफ्रेंस 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 2 सीटें सहयोगी दल को दी गई हैं और 5 सीटों पर फ्रेंडली फाइट होगी।

इस गठबंधन का मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) से होगा, जो इस बार अपने दम पर सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। धारा 370 के हटने और जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर सभी दल पूरी ताकत लगा रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर