कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन के दौरे पर मंगलवार 9 जुलाई को रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले जिले की सीमा से सटे चुरुआ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना किया और बजरंग बली से आशीर्वाद लिया।

ये भी देखें : फर्रुखाबाद में दरोगा ने दिखाई दबंगई, इंस्पेक्टर की करतूत जान हो जाएंगे हैरान
असम में बाढ़ पीड़ितों से मिले राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से ही काफी सक्रिय हैं। वह 8 जुलाई सोमवार को मणिपुर में थे और असम में बाढ़ पीड़ितों से मिले।

9 जुलाई मंगलवार सुबह वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से अपने संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो गए। राहुल का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र का दूसरा दौरा होगा। राहुल के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकताओं के साथ जिले के लोगों में उत्साह है।
आम जनता से भी राहुल गांधी करेंगे मुलाकात
राहुल गांधी सड़क मार्ग से होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां वह कार्यकर्ताओं की बात को सुनने के साथ जिले के विकास कार्यों पर भी चर्चा करेंगे ताकि जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर कराया जाए। आम जनता से भी गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे। साथ ही राहुल किसी भी क्षेत्र का भ्रमण भी कर सकते हैं।

रायबरेली राहुल गांधी की प्राथमिकता सूची में पहले स्थान पर है। वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान में कई बार इसका जिक्र भी कर भी कर चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि भुएमऊ गेस्ट हाउस में बैठक के दौरान संगठन को और ताकतवर बनाने पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के लिए रवाना हो गए।



