Rahul Gandhi : 30 सितंबर (सोमवार) को राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की। इस यात्रा के तहत अंबाला के नारायणगढ़ में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि सभी का सम्मान होना जरूरी है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि हमारे लोगों की जेब में कितना पैसा जा रहा है और कितना पैसा खींचा जा रहा है। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी आपको सम्मान दें, लेकिन यदि आपकी जेब से 24 घंटे में पैसा निकलता जाए और आपकी जेब में पैसा नहीं आए, तो क्या उस सम्मान का कोई मतलब है? आप भूखे मर जाएंगे।”
कांग्रेस नेता ने आगे बताया कि यह देखना जरूरी है कि गरीब लोगों की जेब में उनके बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए कितना पैसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हमारी जेब से अधिक पैसा निकल रहा है या हमें वापस मिल रहा है।
अडानी पर गंभीर आरोप
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अडानी का नाम लेकर कहा कि अडानी खेतों में मेहनत नहीं करते और न ही छोटे व्यापार में हैं, फिर भी उनके बैंक अकाउंट में धड़ाधड़ पैसा आता है। उन्होंने इसे सुनामी के उदाहरण से जोड़ते हुए कहा, “जैसे सुनामी आती है, वैसे ही उनके अकाउंट में पैसा घुस रहा है, जबकि आपकी जेब से तूफान की तरह पैसा निकलता जा रहा है।”
बेरोजगारी और कृषि कानूनों का मुद्दा
बेरोजगारी पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हरियाणा का युवा अमेरिका क्यों जा रहा है? हमारे युवा 50-50 लाख रुपये देकर जान जोखिम में डालकर विदेश जा रहे हैं।” इसके अलावा, उन्होंने कृषि कानूनों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार वास्तव में किसानों के लिए काम कर रही है, तो किसान सड़क पर क्यों उतरे हैं? उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान जानते हैं कि अब उनकी जेब से एक और तरीके से पैसा छीना जाएगा।
ये भी पढ़ें : UP News : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का लिया जायजा
ये भी देखे : UP News : क्या सपा को चुनौती दे पाएंगे चंद्रशेखर! | Latest News | Dainik Hint |


