राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

12 Feb Ka Rashifal : जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान

by | Feb 12, 2025 | बड़ी खबर, मुख्य खबरें

12 Feb Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से राशिफल का आंकलन किया जाता है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है। आज, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि 12 फरवरी को मेष से मीन राशि तक किसका दिन कैसा रहेगा:

मेष राशि
आज मेष राशि वाले अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। साथ ही पिता के स्वास्थ्य की चिंता भी करनी होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की संभावना बन सकती है। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में विस्तार हो सकता है। पिता से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि
आज वृषभ राशि वालों के लिए यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। धार्मिक अनुष्ठान में अत्यधिक खर्च से बचें। प्रेम और संतान संबंधी मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन बातचीत में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और आय में कमी व खर्च में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें, क्योंकि परिस्थितियाँ प्रतिकूल हो सकती हैं। अज्ञात भय और मानसिक तनाव सताएंगे। माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं, कुछ लोग दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन गुस्से पर काबू पाना आवश्यक है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी और कारोबारी विस्तार के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज दिन की शुरुआत हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से करनी चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रह सकती है और कारोबारी कार्यों में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं। परिवार की सेहत पर ध्यान दें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए भविष्य के लिए बचत पर जोर दें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों का आज मन थोड़ा परेशान रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने में संयम बरतें। हालांकि, व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। कारोबार का विस्तार होगा, लेकिन भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं, हालांकि कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। कारोबार के लिए आप किसी दूसरी जगह पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। परिवार का साथ मिलेगा और लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

धनु राशि
धनु राशि वालों का मन आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन भी हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान में सतर्कता बरतें। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और नकारात्मक विचारों से बचना जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यस्थल पर अतिरिक्त भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए खुशियों से भरा दिन रहेगा। नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और विदेश से नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, जिससे घरेलू सुख में विघ्न आ सकता है। हालांकि, अपनों का साथ मिलेगा। घर में किसी उत्सव के लिए पैसे का योगदान करना पड़ सकता है, लेकिन सेहत अच्छी रहेगी और कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।

ये भी देखें : Mahakumbh 2025 : अखिलेश यादव ने महाकुंभ पर योगी सरकार से की बड़ी मांग, वाहनों को टोल मुक्त करने की अपील

ये भी देखें : Dhirendra Shastri के ‘मोक्ष’ वाले बयान पर बोले Pappu Yadav, “ऐसे बाबाओं को डुबकी लगाकर…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर