22 September Ka Rashifal : कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, और प्रत्येक राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार राशिफल का आंकलन किया जाता है। 22 सितंबर 2024, एक रविवार है, जिसे सूर्यदेव की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य की आराधना से ऊर्जा, आत्मविश्वास और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं आज किन राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा और किन्हें सावधानी बरतनी होगी।
मेष राशि
आज आपको किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। अहंकार से दूर रहना बेहतर होगा। निवेश के लिए अच्छे विकल्प मिल सकते हैं, और माता-पिता का सहयोग भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह एक अच्छा समय है।
वृषभ राशि
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जरूरी काम के लिए यात्रा की संभावना है। हालांकि, रिलेशनशिप में कुछ तनाव हो सकता है। रोजगार की तलाश करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए नुकसानदेह रह सकता है। बेकार के खर्चों से बचें, क्योंकि इससे धन की कमी हो सकती है। उधार देने से बचें और जिद्दी रवैये से दूर रहें।
कर्क राशि
आपको आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पिता की सलाह से काम पूरा करना अच्छा रहेगा। घर में उत्सव का माहौल हो सकता है और संतान से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह राशि
आप बुद्धि के प्रयोग से धन कमाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना महत्वपूर्ण होगा। करियर में बाधाएं दूर होंगी और अटका हुआ काम बन सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
आज आपके लिए दिन शुभ रहेगा। नए स्रोतों से धन का आगमन हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात आपका दिन बना सकती है। कार्यस्थल पर अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
तुला राशि
आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। मन परेशान रह सकता है, लेकिन आप अपने स्किल को दिखाने का मौका पाएंगे।
वृश्चिक राशि
आपके मान-सम्मान में वृद्धि की संभावना है। ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा और आप सभी कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आर्थिक रिस्क से बचें और अंजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। सिंगल जातकों के लिए किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
धनु राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं। निर्णय लेने से पहले पार्टनर की राय जरूर लें। खान-पान पर ध्यान दें और निवेश के लिए बड़े की सलाह लें।
मकर राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। ऑफिस में उत्साह के साथ काम करें, क्योंकि सीनियर आपकी सफलता को चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन तरक्की का संकेत दे सकता है। पारिवारिक विवाद हल हो सकता है और कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा और आर्थिक लाभ की संभावना भी है।
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पिता के सहयोग से धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की या पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों का दिन लाभकारी रहेगा।
दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।
ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप


