24 September Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, और प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर राशिफल का आकलन किया जाता है। 24 सितंबर 2024, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की अर्चना से सुख-संपदा में वृद्धि होती है और भय, रोग, कष्ट आदि दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा और किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।
मेष राशि
आज मेष राशि वालों को परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और घर में धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। ऑफिस में आपके आइडियाज की सराहना होगी, हालांकि व्यापार में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और दोस्तों के साथ यात्रा का भी योग बन रहा है। कुछ लोग बच्चों के करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। परिवार के मुद्दों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हालांकि, बजट का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नए कार्यों की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज कई स्रोतों से धन लाभ होगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी और प्रियजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का प्रोफेशनल जीवन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और निवेश में सावधानी बरतें।
धनु राशि
धनु राशि वालों को ऑफिस पॉलिटिक्स का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, और नए बिजनेस की शुरुआत करने का समय भी अच्छा है। रात्रि में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार से उदास करने वाली खबर मिल सकती है, और बिजनेस में नुकसान की संभावना है। स्टॉक मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से बचकर रहना होगा। परिजनों के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज नए आय के स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, और ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।
ये भी देखें : CM Chandrababu Naidu ने YSRCP सरकार पर लगाया बड़ा आरोप


