Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक फर्जी महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम पूजा बताया गया है। पूजा, जो शिवचरन नामक व्यक्ति की पत्नी है, पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को हेड कॉन्स्टेबल बताती थी और लोगों पर रौब जमाकर उनसे वसूली करती थी।
पुलिस पर बनी फिल्में देखकर बनी फर्जी पुलिसकर्मी
सूत्रों के मुताबिक, पूजा ने कई पुलिस पर बनी फिल्मों को देखकर और अखबारों में पुलिस से जुड़ी खबरों को पढ़ने के बाद खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करना शुरू किया। उसने पुलिस की कार्यशैली और उनके काम करने के तरीकों को समझने की कोशिश की और धीरे-धीरे पुलिस के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने लगी। इसके बाद, पूजा ने पुलिस की वर्दी भी बनवाकर पहनना शुरू कर दिया।
लोगों को धमकाकर करती थी वसूली
सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र में पूजा पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती और लोगों को धमकाती थी। वह लोगों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने लगी। पिछले कई दिनों से वह इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को शक होने लगा।
पुलिस को मिली सूचना, फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
कुछ स्थानीय निवासियों (Saharanpur News) ने इस फर्जी महिला पुलिसकर्मी के बारे में पुलिस को सूचित किया। शिकायत में कहा गया कि एक महिला पुलिसकर्मी खुलेआम लोगों को धमकाकर अवैध वसूली कर रही है, और संभावना है कि वह असली पुलिसकर्मी नहीं है। इस सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें : PM Modi : आज पुणे दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, अंडरग्राउंड मेट्रो का करेंगे उद्घाटन


