राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Share Market Down: लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, धड़ाम से नीचे गिरा सेंसेक्स

by | Jun 4, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Share Market Down: लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच शेयर बाजार में खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी में 400 अंकों की गिरावट देखी गई। फिलहाल सभी सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जिसमें बैंकिंग शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, वित्तीय सेवाएं और एफएमसीजी जैसे सेक्टर में भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है।

निफ्टी 50 में आज एक भी शेयर बढ़त के साथ कारोबार नहीं कर रहा है। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स, कोल इंडिया, एनटीपीसी और ओएनजीसी शामिल हैं, जिनमें से सभी में 7% से 8% तक की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें..

Lok Sabha 2024 Results Live Updates : लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने आजमाया अपना जोर, अब देखना हैं 2024 की सत्ता का ताज किसके हाथ? यहां देखिए लाइव अपडेट

एग्जिट पोल से हुई सारी बढ़त खत्म

सोमवार, 3 मई को एग्जिट पोल के नतीजों के बाद शेयर बाजार में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली थी, जिसमें बीजेपी को बहुमत मिलने का संकेत दिया गया था। हालांकि, आज लगभग सारी बढ़त खत्म हो गई है। कल के बंद भाव की तुलना में बाजार में काफी गिरावट देखी जा रही है। पिछले दो कारोबारी सत्रों से अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला था। हालांकि, आज अडानी ग्रुप के सभी शेयर 8% तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर, अंबुजा सीमेंट और अडानी टोटल गैस शामिल हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर