UP News : भाजपा गठबंधन की तीसरी सरकार का शपथ ग्रहण, 9 मई (रविवार) शाम राष्ट्रपति भवन में होगा। NDA सरकार में यूपी से भी मंत्री बनाए जाएंगे। इसमें भाजपा के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेंद्र मोदी ने एनडीए के संभावित मंत्रियों के साथ पहली बैठक की है, जिसकी तस्वीर सामने आई है। वहीं इस बैठक में भाजपा के कई बड़े चेहरे और पिछले सरकार मोदी कैबिनेट का हिस्सा रहे कई मंत्री नदारद दिखे, जिसमें उत्तर प्रदेश से स्मृति ईरानी और अजय मिश्र टेनी का नाम भी शामिल है।
ये भी देखें : Ayodhya News : राम मंदिर के बाद भी क्यों हारी बीजेपी ? | Ayodhya News |
कट सकता है यूपी में इनका पत्ता
जानकारी के अनुसार भाजपा के नेता और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह, अपना दल सोनेलाल की नेता और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल. राष्ट्रीय लोकदल के नेता एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, महारजगंज से सांदस पंकज चौधरीमंत्री और पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद बनाए जा सकते हैं। वहीं मोदी कैबिनेट से इस बार स्मृति ईरानी, वीके सिंह और अजय मिश्र टेनी का पत्ता कट सकता है। बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी और अजय मिश्र टेनी को हार का सामना करना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश में लगा बड़ा झटका
इस उत्तर प्रदेश में साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केवल 33 सीटें मिली हैं। ऐसे में मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के मंत्रियों का कोटा भी कम हुआ है। उत्तर प्रदेश से पिछली सरकार में मोदी कैबिनेट में 12 मंत्री थे। 7 मंत्री उनमें से चुनाव हार गए। उत्तर प्रदेश ने 2019 में दिल्ली में मोदी सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। तब सहयोगी दलों के साथ मिलकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 64 सीटें जीती सीटें जीती थीं। इसी वजह से केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देते हुए प्रधानमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए गए थे, जबकि इस बार ये आंकड़ा 36 (बीजेपी 33+ आरएलडी 2+ अपना दल 1) पर ही सिमट गया है।


