Teachers Day 2024 : हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों की अहम भूमिका और उनके समर्पण को मान्यता देने के लिए समर्पित होता है। शिक्षक दिवस पर, शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग देश के विभिन्न राज्यों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को चयनित करता है और उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करता है।
इस वर्ष, 2024 में, देशभर के 50 शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम लगभग 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। इस बार के पुरस्कार में 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों से शिक्षक शामिल हैं। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें 2 दिव्यांग शिक्षक और 1 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के साथ काम करने वाले शिक्षक भी हैं।
सम्मानित शिक्षकों की सूची :
| शिक्षक का नाम | राज्य |
| अविनाशा शर्मा | हरियाणा |
| चारु मैनी | हरियाणा |
| रवि कांत द्विवेदी | उत्तर प्रदेश |
| श्याम प्रकाश मौर्य | उत्तर प्रदेश |
| बलजिंदर सिंह बराड़ | राजस्थान |
| हुकम चंद चौधरी | राजस्थान |
| माधव प्रसाद पटेल | मध्य प्रदेश |
| सुनीता गोधा | मध्य प्रदेश |
| चंद्रेश कुमार बोलाशंकर बोरिसागर | गुजरात |
| विनय शशिकांत पटेल | गुजरात |
| सुनील कुमार | हिमाचल प्रदेश |
| पंकज कुमार गोयल | पंजाब |
| राजिंदर सिंह | पंजाब |
| कुसुम लता गरिया | उत्तराखंड |
| चंद्रलेखा दामोदर मेस्त्री | गोवा |
| के. शारदा | छत्तीसगढ़ |
| नरसिम्हा मूर्ति एच.के. | कर्नाटक |
| द्विति चंद्र साहू | ओडिशा |
| संतोष कुमार कर | ओडिशा |
| आशीष कुमार रॉय | पश्चिम बंगाल |
| प्रशांत कुमार मारिक | पश्चिम बंगाल |
| उर्फ़ाना अमीन | जम्मू-कश्मीर |
| डॉ. मिनाक्षी कुमारी | बिहार |
| सिकेंद्र कुमार सुमन | बिहार |
| पल्लवी शर्मा | दिल्ली |
| मंतैया चिन्नी बेडके | महाराष्ट्र |
| सागर चितरंजन बागड़े आर | महाराष्ट्र |
| डॉ. आशा रानी | झारखंड |
| चारू शर्मा | दिल्ली |
| अशोक सेनगुप्ता | कर्नाटक |
| एच. एन. गिरीश | कर्नाटक |
| नारायणस्वामी आर | कर्नाटक |
| ज्योति पंका | अरुणाचल प्रदेश |
| लेफिज़ो अपोन | नागालैंड |
| नंदिता चोंगथम | मणिपुर |
| यांकिला लामा | सिक्किम |
| जोसेफ वनलालह्रुआ सेल | मिजोरम |
| एवरलास्टिंग पाइनग्रोप | मेघालय |
| डॉ. नानी गोपाल देबनाथ | त्रिपुरा |
| दीपेन खनिकर | असम |
| जिनु जॉर्ज | केरल |
| के. शिवप्रसाद | केरल |
| मिडी श्रीनिवास राव | आंध्र प्रदेश |
| सुरेश कुनाती | आंध्र प्रदेश |
| प्रभाकर रेड्डी पेसरा | तेलंगाना |
| थदुरी संपत कुमार | तेलंगाना |
| गोपीनाथ आर | तमिलनाडु |
| मुरलीधरन रामिया सेथुरमन | तमिलनाडु |
| के. सुमा | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
शिक्षक दिवस का महत्व
शिक्षक दिवस (Teachers Day 2024) मनाने का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देना और उनकी मेहनत, त्याग, और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करना है। शिक्षक केवल बच्चों को ज्ञान ही नहीं देते बल्कि उनके चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत होते हैं। इस दिन, छात्र अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर प्राप्त करते हैं और समझते हैं कि शिक्षक उनके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं।


