उत्तर प्रदेश (यूपी) में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर महिलाएं 1 लाख रुपये लेने के लिए पहुंची। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद महिलाएं कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पहुंची, साथ ही महिलाएं गारंटी कार्ड लेकर कांग्रेस के दफ्तर के बाहर पहुंचीं थी। इसका एक वीडियो वायरल हुआ था। निजी मीडिया के अनुसार महिलाओं ने कहा कि INDIA अलायंस ने चुनाव के दौरान पैसे देने का वादा किया था। अब कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम गारंटी कार्ड जमान करने आए हैं।
पीएम ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग कितने ही बड़े झूठ बोलते रहे हैं। उन्होंने चुनाव के समय (यूपी) देश के सामान्य नागरिक को गुमराह करने के लिए जो पर्चियां बांटी… कि ये देंगे वो देंगे… दो दिन से देख रहा हूं कि लोग कांग्रेस के दफ्तरों पर कतार लगाकर खड़े हैं कि ये पर्ची रही 1 लाख रुपया कहां है लाओ भाई… मांग रहे हैं लोग… यानी जनता जनार्दन की आंखों में आपने धूल झोंकी। चार जून के बाद उसको लग रहा था पैसे मिल जाएंगे। अब उसको धक्का मारा जा रहा है। निकाला जा रहा है। ऐसी हरकतों को न कभी देश भूलता है और न कभी माफ करता है।
ये भी पढ़ें : NDA के नेता चुने जाने के बाद PM मोदी ने किया आभार व्यक्त, बोले- “मिल कर करेंगे काम”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज के वातावरण में देश को सिर्फ और सिर्फ NDA पर ही भरोसा है और जब इतना अटूट विश्वास और भरोसा है तो स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं। मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है। और ये मेरा कमिटमेंट है… हमें और तेजी से, और विश्वास से, और विस्तार से… देश की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में रत्तीभर भी विलंब नहीं करना है।


