UIDAI: आधार नंबर जारी करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई भी आधार नंबर निष्क्रिय नहीं किया गया है। यूआईडीएआई ने स्पष्ट किया कि हालांकि लोगों को समय-समय पर अपने आधार डेटाबेस को अपडेट करने के लिए सूचित किया जाता है, लेकिन कोई भी आधार नंबर रद्द नहीं किया गया है।
यूआईडीएआई ने अपनी वेबसाइट के शिकायत और फीडबैक पेज पर इस बात पर जोर दिया कि आधार का उपयोग सब्सिडी, लाभ और सेवाओं तक पहुंचने के लिए डिजिटल पहचान के रूप में किया जाता है। आधार डेटाबेस की सटीकता बनाए रखने के लिए, यूआईडीएआई ने दस्तावेजों और आधार जानकारी को अपडेट करने के लिए विभिन्न अभियान चलाए हैं। लोगों को अपने आधार नंबर अपडेट करने के लिए नियमित रूप से सूचित किया जाता है।
इसलिए यह स्पष्ट किया जाता है कि कोई भी आधार नंबर निष्क्रिय नहीं किया गया है। यूआईडीएआई ने कहा कि यदि किसी आधार नंबर धारक को कोई शिकायत है, तो वे अपनी वेबसाइट पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, और उनकी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

यूआईडीएआई की ओर से यह स्पष्टीकरण तब आया जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के निवासियों के आधार नंबर निष्क्रिय करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव से पहले लोगों को सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने से रोक रही है. इस मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अरविन्द केजरीवाल ने कहा – धन्यवाद, जानिए SC का फैसला
अपने पत्र में ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए पूछा है कि बिना किसी वैध कारण के आधार नंबर को निष्क्रिय क्यों किया जा रहा है।


