राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

 UP Budget Session 2025 : यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू, योगी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार!

by | Feb 18, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP Budget Session 2025 : उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखे हंगामे की संभावना जताई जा रही है। इस सत्र के पहले दिन, 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अभिभाषण होगा, जिसमें वह राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और नीतियों पर चर्चा करेंगी। इसके बाद, 20 फरवरी को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। यह योगी सरकार का 9वां बजट होगा, और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा।

विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा), महाकुंभ हादसा, जातीय जनगणना, मिल्कीपुर उपचुनाव, संभल हिंसा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रही है। ऐसे में, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी सपा के सदस्य विरोध जताने की तैयारी में हैं। वहीं, सत्ता पक्ष यानी भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने भी सपा के आरोपों का जवाब देने के लिए अपने मुद्दे तैयार कर लिए हैं।

बजट सत्र की तैयारियों के तहत सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग करें और जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश के विकास को गति मिलती है और जनता की समस्याओं का समाधान भी संभव होता है।

मुख्यमंत्री ( UP Budget Session 2025) ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हित से जुड़े हर मुद्दे पर सदन में सक्रिय रूप से चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की बात कही कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

सर्वदलीय बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक विनोद सरोज समेत कई नेता उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सदन की कार्यवाही को सौहार्दपूर्ण ढंग से चलाने की अपील की, ताकि राज्य के विकास को गति मिले और जनसमस्याओं का समाधान किया जा सके।

ये भी पढ़ें : Delhi Stampede :नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा, यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए तैनात किए गए सुरक्षा बल

ये भी देखें : Atishi ने Delhi Elections के दौरान BJP के वादों को दिलाया याद तो Virendra Sachdeva ने दिया जवाब

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर