UP By Election 2024 : यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में सपा तैयारी में लगी हुई है। अब ये खबर आ रही है कि सपा मिल्कीपुर से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत को सपा उम्मीदवार बना सकती है। वहीं कटेहरी से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा चुनाव मैदान में उतार सकती है।
अपने-अपने प्रत्याशी को उतारने की तैयारी में..
यूपी (UP) में 9 विधानसभा सदस्यों के लोकसभा जाने के बाद सीटें खाली हो गई हैं। तो वहीं कानपुर के सीसामऊ से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी को आगजनी मामले में जेल की सजा सुनाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जिस पर अब उपचुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुटी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में मिल्कीपुर विधानसभा सीट से सपा की तरफ से अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत पर दांव लगाने वाली है। ये जानकारी पार्टी के सूत्रों से मिला है। तो वहीं सपा कटेहरी विधानसभा सीट से लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को चुनावी रण में उतार सकती है।
क्या मिल्कीपुर में भाजपा करना चाहेगी हार का हिसाब बराबर?
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। यहां से अवधेश प्रसाद ने बाजी मारी है। सांसद बनने से पहले वो मिल्कीपुर के विधायक थे, लेकिन सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है और इस सीट पर उपचुनाव भी होने हैं क्योंकि अवधेश प्रसाद अपनी विधायकी से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर भाजपा जीत कर हार का हिसाब बराबर करना चाहती है, लेकिन इस सीट पर समाजवादी की तरफ से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है।


