राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP ByPolls Bjp Candidate List : BJP ने उपचुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की सूची की जारी, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को मिला टिकट

by | Oct 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मनोरंजन, मुख्य खबरें, राजनीति

UP By Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उपचुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। गाजियाबाद से महानगर बीजेपी अध्यक्ष संजीव शर्मा को टिकट दिया गया है। करहल सीट पर अनुजेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा, कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर, खैर (अजा) सीट से सुरेंद्र दिलेर, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवा से श्रीमती सुचिस्मिता मौर्या को भी पार्टी ने टिकट दिया है। यह उम्मीदवार चुनावी रणनीति के तहत चुने गए हैं, और पार्टी को उम्मीद है कि ये सभी अपनी-अपनी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

ये भी पढ़ें : Ballia News : जीआरपी ने ट्रेन में छापेमारी कर 750 राइफल गोलियों के साथ युवती को किया गिरफ्तार

ये भी देखें : दिव्यांगजनों को Delhi Government की तरफ से बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

निषाद पार्टी ने इस उपचुनाव में दो सीटें मांगी थीं, लेकिन उन्हें कोई सीट नहीं मिली है। पिछली बार उन्होंने कटहरी सीट पर उम्मीदवार खड़ा किया था और मझवां सीट पर भाजपा के सिंबल पर भी लड़ा था। इस बार संजय निषाद इन दोनों सीटों की मांग कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश (UP By Election) में कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना था, जिसमें से 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा की गई है। ये सीटें हैं: मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी। जबकि मिल्कीपुर सीट पर अभी तक चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर