राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP By-Election : यूपी उपचुनाव को लेकर सपा ने 19 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, डिंपल यादव, शिवपाल यादव भी लिस्ट में शामिल

by | Oct 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP By-Election : उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने 19 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है, जिससे प्रचार का माहौल और भी गरमाने की उम्मीद है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रमुख प्रचारक के रूप में चुना गया है, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य जैसे रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, और डिंपल यादव भी इस सूची में शामिल हैं।

सपा (UP By-Election) ने वरिष्ठ नेताओं को भी स्टार प्रचारक का दर्जा दिया है, जिसमें अवधेश प्रसाद, राज्यसभा सांसद जया बच्चन, और लालजी वर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही राम अचल राजभर भी प्रमुख प्रचारक के रूप में सक्रिय रहेंगे। ये सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में सपा का प्रचार करते हुए पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने का कार्य करेंगे।

उपचुनाव के लिए 9 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सपा की स्टार प्रचारक सूची के जारी होने से राजनीतिक माहौल और भी रोचक हो गया है, जिससे चुनावी लड़ाई में नई जान आ गई है।

ये भी पढ़ें : 26 October Ka Rashifal : जानें किस राशि को मिलेंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें अपनी राशिफल

ये भी देखें : Prashant Kishore ने बोला Nitish Kumar की सरकार पर हमला कहा, ‘जंगल राज रिटर्न्स’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर