UP Mlc By-election : भाजपा ने 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के लिए होने वाले उपचुनाव में बहोरन लाल मौर्य को अपना कैंडिडेट चुना है। पार्टी ने 1 जुलाई सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बीजेपी की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची को साझा किया, जिसमें बहोरन लाल मौर्य को विधानपरिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।
ये भी देखें : UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निकले दौरे पर | UP News | #ajayrai #news |
भोजीपुरा से दो बार विधायक रह चुके बहोरन लाल मौर्य
बता दें कि बहोरन लाल मौर्य यूपी ( UP) के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। वह 1996 में पहली बार चुने गए और राज्य सरकार में मंत्री बनाए गए थे। वह 2017 में राज्य विधानसभा के लिए फिर से चुने गए, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में वह भोजीपुरा से समाजवादी पार्टी के शहजिल इस्लाम से 9,400 से अधिक मतों के अंतर से हार गए।
ये भी पढ़ें : UP Weather Today : यूपी के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
12 जुलाई को 9 बजे से 4 बजे तक होगा मतदान
सपा से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के 20 फरवरी को इस्तीफा देने के कारण यह उपचुनाव जरूरी हो गया था। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, विधान परिषद उपचुनाव की अधिसूचना 25 जून को जारी की गई थी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख दो जुलाई है। नामांकन पत्रों की जांच तीन जुलाई को होगी, नाम वापसी की आखिरी तारीख पांच जुलाई है। मतदान 12 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतों की गिनती 12 जुलाई को शाम पांच बजे शुरू होगी।


