राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : शराब के नशे में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों की ली जान, दोनों परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

by | Oct 7, 2024 | ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : शनिवार देर रात केजीएमयू के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने शराब के नशे में तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दो बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बीरबल साहनी मार्ग पर हुआ, जहां पुलिस ने कार चालक डॉक्टर वैभव अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए प्रेम निषाद और मृत्युंजय शुक्ला उर्फ पार्थ शनिवार रात देवी जागरण में शामिल होने के बाद हनुमान सेतु के पास फूल खरीदने गए थे। लौटते समय नटबीर बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद प्रेम कार के आगे फंस गया और वह लगभग 10 मीटर तक घिसटता रहा। कार खंभे से टकराने के बाद रुकी।

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पार्थ ने ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई है। हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें प्रेम को कार के बोनट पर गिरते हुए और फिर आगे फंसते हुए देखा जा सकता है।

हादसे के समय बाइक (UP News) चलाने वाले प्रेम ने हेलमेट नहीं पहना था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बाइक कौन चला रहा था। टक्कर के बाद कार एक बार चक्कर खाकर खंभे से टकराई। पुलिस ने बताया कि वे घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज जुटा रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि बाइक सड़क के किनारे थी या बीच में आ गई थी।

प्रेम, जो सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई नहीं कर पाया था, परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसके पिता शिव शंकर लाल एक पेंटर हैं, और परिवार में उसकी मां गौरी, छोटा भाई कार्तिक और दो बहनें हैं। दूसरी ओर, पार्थ अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मां पूजा एक एनजीओ में काम करती हैं, जबकि उसके पिता का निधन हो चुका है। इस हादसे ने दोनों परिवारों पर गहरा दुख का पहाड़ तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें : Raebareli : रायबरेली में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा
ये भी देखें : बिसलेरी’ पानी की बोतल की जगह मिला ‘बिलसेरी’ तो डीएम साहब ने चलवा दिए हज़ारों बोतलों पर बुलडोजर

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर