राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में फंसे 2 विधायक, जानिए कोर्ट ने क्यों खारिज की बेदी राम और विपुल दुबे की हाजिरी माफी?

by | Jul 11, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : यूपी (UP) सरकार में मंत्री, NDA के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद की पार्टी के विधायकों की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें, रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सुहेलदेव भाजपा (SBSP) के गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक बेदी राम और भदोही की ज्ञानपुर सीट से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। इस मामले में विधायक बेदी राम और विपुल दुबे समेत 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।

ये भी देखें : Breking News : अजब लूट की घटना का गजब खुलासा | Latest News | Breaking

ये भी पढ़ें : Weather : देशभर में भारी बारिश की आशंका, असम के 26 जनपदों में फसलों और जानवरों पर मंडरा रहा खतरे का बादल

ध्यान देने वाली बात यह है कि एसटीएफ ने फरवरी 2006 में बेदी राम और विपुल दुबे को पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी किया था। इस मामले में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगा था। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से रेलवे भर्ती ग्रुप डी की परीक्षा का प्रश्न पत्र बरामद होने का दावा किया था। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट भी दर्ज कर दी थी। कोर्ट ने बेदी राम और विपुल दुबे की हाजिरी माफी की अर्जी को भी खारिज कर दिया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर