UP News : उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे पढ़कर आप हैरान हो जाऐंगे। आपको बता दें कि ये मामला आगरा का है जहां पत्नी को शराब पीने के बाद फ्लेवर्ड हुक्का पसंद है, वही पति को हुक्का नहीं सिगरेट पीना पसंद है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया है कि अब मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया है।
ये है पूरा मामला
आगरा (UP) के कपल एक साथ शराब पीते हैं लेकिन पत्नी को शराब पीने के बाद फ्लेवर्ड हुक्का पसंद है, पति को हुक्का पसंद नहीं हैं। शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ जिसके चलते दोनों में विवाद हुआ। अब मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है।
साल 2023 में हुई थी शादी
दरअसल, आगरा (UP) की रहने वाली युवती की शादी पिछले साल 2023 में दिल्ली के रहने वाले 32 साल के युवक से हुई। युवती अपने पति के साथ दिल्ली रहने लगी, पति और पत्नी दोनों एक साथ शराब पीते हैं, शराब पीने के बाद युवती को फ्लेवर्ड हुक्का पसंद है जबकि पति सिगरेट पीता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद छिड़ गया, पति ने युवती के लिए हुक्का खरीद कर दे दिया, युवती हुक्का के लिए अलग-अलग फ्लेवर के तंबाकू की मांग करने लगी। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। युवती मायके आ गई और मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया।


