खबर

UP News : अमेठी सीट से हारने के बाद स्मृति ईरानी को इन सरकारी सुविधाओं से धोना पड़ेगा हाथ !

by | Jun 20, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सबके सामने आ चुके हैं। बता दें कि इस बार विपक्षी पार्टियों के शानदार प्रदर्शन के चलते भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। यही वजह रही कि लोकसभा चुनाव में 17 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। अब इन्हीं 17 नेताओं को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से खबर मिली है कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव हारने वाले 17 केंद्रीय मंत्रियों को सरकारी बंगला 11 जुलाई तक खाली करने आदेश दिया है। इस संबंध में शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले Director of Estate ने नोटिस जारी कर दिया है।

ये भी देखएं : Delhi Heatwaves News : भयानक गर्मी से भभक रही राजधानी दिल्ली ! दिल्ली में प्रचण्ड गर्मी का तांडव !

इन मंत्रियों में स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, महेंद्रनाथ पांडेय, अजय मिश्रा टेनी, वी मुरलीधरन, निशित प्रामाणिक, सुभाष सरकार, कौशल किशोर, भानुप्रताप वर्मा, कपिल पाटिल, साध्वी निरंजन ज्योति, रावसाहेब दानवे, भगवंत खुबा, भारती पवार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : UP पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, परीक्षा कराने वाली कंपनियों पर लटकी तलवार

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 हारने वाले केंद्रीय मंत्री जिनका उत्तर प्रदेश (UP) से संबंध हैं उनमें महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान, अजय मिश्रा टेनी, साध्वी निरंजन ज्योति, कौशल किशोर, भानुप्रताप वर्मा शामिल हैं।

बता दें कि 2019 में अमेठी लोकसभा सीट (UP) पर राहुल गांधी को स्मृति ईरानी ने शिकस्त दी थी। मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को हरा दिया। चुनाव में किशोरी लाल शर्मा को 539228 जबकि स्मृति ईरानी 37203 वोट मिले। दोनों के बीच जीत और हार का अंतर 167196 वोटों का रहा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर