UP News : उत्तर प्रदेश में कांवड़ रूट पर पड़ने वाली दुकानों पर मालिक का असली नाम लगाने के सरकार के फैसले को लेकर मचा हंगामा कम होने का नाम नहीं ले रहा। अब इस विवाद में योग गुरु बाबा रामदेव ने भी एंट्री मारी है। उन्होंने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
बाबा रामदेव ने निजी मीडिया से बातचीत में कहा, पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। रामदेव को अपनी पहचान बताने में दिकत नहीं है तो रहमान को क्यों दिकत है। हिंदू और मुसलमान सबको अपनी पहचान बतानी चाहिए। हमारे ईश्वर एक हैं। किसी को अपनी पहचान बचाने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang : 21 जुलाई के पंचांग से जानेंगे का शुभ समय और राहुकाल का समय
कांवड़ियों से भी की अपील
बाबा रामदेव ने कांवड़ियों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कांवड़िये भी समझदारी दिखाएं और अनुशासन बनाए रखें। मैं सनातन घर्म से आहवान करूंगा कि सनातन घर्म को अपने आचरण में घारण करें। हमें अपने आचरण से परिचय देना चाहिए।
विरोध पर भी खुलकर की बात
यहीं नहीं रुके बाबा रामदेव । उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के इस फैसले को लेकर हो रहे विरोध पर भी खुलकर बात की। बाबा रामदेव ने कहा कि इस फैसले के विरोध के पीछे राजनीति है। विरोध तो पीएम नरेंद्र मोदी जी का भी हो रहा है। विरोधी कहते हैं कि उनसे संविधान को खतरा है।
शुरुआत यूपी सरकार के उस आदेश से हुआ
इस पूरे विवाद की शुरुआत यूपी सरकार के उस आदेश से हुआ, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ रूट पर पड़ने वाली सभी दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल, ढाबा और ठेले वालों को निर्देश दिया गया है कि वे अपना नाम अपनी दुकान के आगे लिखें। ताकि कावड़ यात्रा करने वाले यह जान सकें कि वह किस दुकान से सामान खरीद रहें हैं। दुकान के मालिक के लिए अपनी पहचान बताना भी अनिवार्य होगा। इसके अलावा रेट लिस्ट लगाने को भी कहा गया है।


