राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव, तेज प्रताप यादव होंगे सपा के प्रत्याशी

by | Oct 8, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : समाजवादी पार्टी (सपा) ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तेज प्रताप यादव को अपना प्रत्याशी घोषित करने का निर्णय लिया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मैनपुरी में इस महत्वपूर्ण घोषणा की। करहल सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव की विधानसभा सीट रही है, जो अब उपचुनाव के कारण खाली हुई है। यह सीट अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद उनकी इस्तीफे के चलते खाली हुई है।

तेज प्रताप यादव का नाम सामने आने के बाद करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह सीट सपा के लिए खास मायने रखती है, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने यहां से जीत हासिल की थी। अब सभी की निगाहें इस उपचुनाव पर हैं, और देखना दिलचस्प होगा कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस सीट पर किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए कुल 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज), कुंदरकी (मुरादाबाद) इनमें शामिल हैं।

इन सीटों में से नौ सीटें सपा के विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ सीट सपा के इरफान सोलंकी की आपराधिक मामले में सजा के कारण खाली हुई है।

खाली हुई इन 10 सीटों में से पांच सीटें सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर, और कुंदरकी सपा के पास थीं। वहीं, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर सीटें भाजपा के पास थीं। मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पास थी।

ये भी पढें : UP News : प्रयागराज में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से तीन बच्चों को लगी गोली, एक की मौत

ये भी देखें : AAP के एक और सांसद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया, तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

करहल सीट सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज (UP News) से सांसद चुने जाने के कारण खाली हुई है, जबकि कटेहरी सीट पार्टी के लालजी वर्मा के अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से चुने जाने के कारण रिक्त हुई है। इसके अतिरिक्त, सपा नेता अवधेश प्रसाद के अयोध्या से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण मिल्कीपुर सीट भी खाली हुई। इसी तरह, सपा नेता जिया उर रहमान बर्क की कुंदरकी सीट और राष्ट्रीय लोकदल के चंदन चौहान की मीरापुर सीट भी लोकसभा चुनाव के कारण रिक्त हुई हैं।

भाजपा के विनोद कुमार बिंद ने भदोही से सांसद चुने जाने के बाद मझवां विधानसभा सीट, जबकि अनूप सिंह ने हाथरस से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद खैर सीट से इस्तीफा दिया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर