राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : झांसी-बांदा रेल रूट पर ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, आरोपी हुआ गिरफ्तार

by | Sep 30, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : उत्तर प्रदेश के झांसी-बांदा रेल रूट पर एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई है। घटना उस समय हुई जब 11801 झांसी प्रयागराज एक्सप्रेस बांदा की ओर बढ़ रही थी। महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के सुकौरा गांव के पास किसी अराजक तत्व ने रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर रख दिया था। गनीमत ये रही कि ट्रेन के चालक ने समय पर पत्थर को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई और हजारों लोगों की जान बच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही चालक ने कंट्रोल रूम, आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को सूचित किया। सूचना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सबसे पहले ट्रैक पर रखा पत्थर हटाया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने पास में ही एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने ही ट्रैक पर पत्थर रखा था। युवक महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस उसकी गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

डीएसपी दीपक दुबे ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि बांदा-महोबा रेल ट्रैक पर पत्थर रखा गया था। एक किशोर को पकड़ा गया है और उसकी पूछताछ की जा रही है। हम इस मामले में और भी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।”

इस घटना (UP News) ने रेलवे सुरक्षा की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है। अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : UP News : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का लिया जायजा
ये भी देखे : UP News : क्या सपा को चुनौती दे पाएंगे चंद्रशेखर! | Latest News | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर