राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : लखनऊ में डेंगू का बढ़ा संकट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की रिपोर्ट

by | Oct 2, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : राजधानी लखनऊ में डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो अब शहरवासियों के लिए चिंता का कारण बन गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को जहां आठ मरीज मिले थे, वहीं मंगलवार को एक साथ रिकॉर्ड 62 नए डेंगू मरीज सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, डेंगू के सबसे ज्यादा मामले इंदिरानगर और आलमबाग क्षेत्र से दर्ज किए गए हैं।

रिपोर्ट में निम्नलिखित क्षेत्रों से मरीजों की संख्या का विवरण दिया गया है:

इंदिरानगर : 11

चिनहट : 3

चंदरनगर : 10

सरोजनीनगर : 5

रेडक्रॉस : 2

एनके रोड : 5

अलीगंज : 11

सिल्वर जुबली : 2

बीकेटी : 3

टूड़ियागंज : 4

ऐशबाग : 3

अन्य स्थानों पर : 3

इससे पहले, 28 सितंबर को एक ही दिन में 39 डेंगू मरीज पाए गए थे, जो इस सीजन का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

इस बीच, मलेरिया के मामलों (UP News) में राहत मिली है। सोमवार के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मलेरिया का कोई नया रोगी नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1854 घरों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 10 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाई गईं। इन घरों को नोटिस जारी किया गया है ताकि मच्छर प्रजनन को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या इस प्रकार रही:

24 सितंबर : 25

25 सितंबर : 26

26 सितंबर : 28

27 सितंबर : 27

28 सितंबर : 39

29 सितंबर : 31

 30 सितंबर : 8

एक अक्त्तूबर : 62

ये भी पढ़ें : Gandhi Jayanti 2024 : महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती पर जानिए उनका इतिहास और प्रेरणादायक उद्देश्य

ये भी देखें : CM Yogi से अपनी तारीफ सुन खुशी से झूम उठे Kanhaiya Mittal कहा, “मैं आपके लिए…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर