राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : पिता की दरिंदगी, मासूम बच्ची की ली जान, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला

by | Jan 24, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बड़ागांव के मजरा पिपरवांडेरा निवासी 40 वर्षीय शिवबरन निषाद ने शराब के नशे में अपनी छह माह की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय उसने पत्नी पर भी लाठी और हंसिया से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

शिवबरन, जो कि आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और नशे का आदी है, गुरुवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने पत्नी रामकली को गालियां दीं और विरोध करने पर लाठी से पीटने के साथ ही हंसिया से सिर व हाथ पर वार कर दिया। रामकली गंभीर रूप से घायल हो गई।

घरेलू हिंसा से भयभीत बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच शिवबरन अपनी छह माह की बेटी गौरी को लेकर कमरे में बंद हो गया और धमकी देने लगा कि यदि किसी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो वह बच्ची की हत्या कर देगा।

घटना की जानकारी बड़े बेटे मनीष ने यूपी-112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रामकली को अस्पताल भेजा। पुलिस ने शिवबरन को समझाने और बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार धमकियां देता रहा। बच्ची के रोने की आवाज सुनने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।कमरे के अंदर बच्ची बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिवबरन निषाद पर सात से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के साथ वह नशे का आदी है। जिस मासूम की उसने हत्या की, वह परिवार में सबसे छोटी थी। गौरी के अलावा उसके दो भाई और तीन बहनें हैं।

पुलिस (UP News) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बबेरू के सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। रामकली की स्थिति में सुधार होने पर उसके बयान के आधार पर अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : गाजियाबाद में 800 रुपये के विवाद में लेबर सप्लायर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on CM Yogi: अखिलेश यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना | Dainik Hint |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर