राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी पर गुड्डू बमबाज पर बड़ा एक्शन, घर हुआ कुर्क, घर में घुसी पुलिस, छानबीन जारी

by | Dec 26, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : उमेश पाल और दो सरकारी गनर गोलीकांड मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। धूमनगंज थाना क्षेत्र में पांच लाख रुपये के इनामी बम एक्सपर्ट गुड्डु मुस्लिम के घर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्रवाई धूमनगंज थाने की पुलिस कर रही है। दो दिसंबर को मकान सील होने के कारण सर्वे कराकर सिर्फ नोटिस दिया गया था। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एवं जोनल अधिकारी अजय कुमार ने संपत्ति की सील खोलने का आदेश जारी किया।

585 वर्ग मीटर में फैला तीन मंजिला मकान, चांद बीबी के नाम पर पंजीकृत है, जो खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया चक के टोले में स्थित है। पीडीए (UP News) के आदेश के बाद धूमनगंज थाना पुलिस सील तोड़कर घर में दाखिल हुई। अवैध निर्माण के कारण संपत्ति को पहले ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था।

ये भी पढ़ें..

वीर बाल दिवस के अवसर पर सीएम ने गुरु ग्रंथ साहिब को सर पर धारण किया, लंगर भी लगा, देखिए तस्वीरें

उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया है. धूमनगंज थाना पुलिस ने पहले एसीएसटी कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस जारी कर गुड्डु मुस्लिम को भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब सीआरपीसी की धारा 83 के तहत गुडडू मुस्लिम का मकान खाली कराया जा रहा है.

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर