UP News : देशभर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में इस बार का रावण दहन कुछ खास ही रहा। यहां एक महिला, प्रियंका, ने अपने पति, सास, ससुर, और ननद की तस्वीरें लगाकर रावण के स्थान पर उनका दहन किया। यह घटना न केवल मुस्करा में, बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।
दर्दभरी कहानी
प्रियंका की शादी 14 साल पहले संजीव दीक्षित से हुई थी, लेकिन उनके विवाह के बाद से ही उनके पति का संबंध उनकी बहन की सहेली पुष्पांजलि से बना हुआ था। संजीव ने प्रियंका को घर पर छोड़कर पुष्पांजलि के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का निर्णय लिया। प्रियंका ने जब इस बारे में पता लगाया, तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन सास-ससुर और ननद की सहमति न मिलने के कारण वह पिछले 14 वर्षों से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो गई।
विजयदशमी (UP News) के दिन प्रियंका ने अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के पुतले बनाकर उन्हें जलाया। प्रियंका ने इस अनोखे रावण दहन के माध्यम से समाज को एक संदेश देने की कोशिश की। उनका कहना है कि समाज में ऐसे रावणों का बहिष्कार होना चाहिए और उन्हें जलाकर भस्म कर देना चाहिए।
प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि “योगी सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान चला रही है, लेकिन आज एक पढ़ी-लिखी बेटी का बचाव नहीं हो पा रहा है।” प्रियंका ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि समाज में बैठे रावण रूपी लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR


