खबर

UP News : ग्रेटर नोएडा की नई ACEO बनी IAS प्रेरणा सिंह, जानिए कैसा रहा अधिकारी का सफर

by | Jul 27, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : आईएएस प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा की अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। अब नोएडा की जिम्मेदारी प्रेरणा सिंह संभालेंगी। जैसे ही सरकारी की तरफ से ये आदेश जारी हुआ, आईएएस प्रेरणा सिंह चर्चाओं का विषय बन गई। लोग जानना चाहने लगे कि आखिर कौन हैं आईएएस अधिकारी प्रेरणा सिंह, जिनको नोएडा में इतनी अहम जिम्मेदारी मिली है?

ये भी देखें : Breaking News : किसानों को लेकर सदन में बिफरा विपक्ष | Latest News | Politics |

आखिर कौन हैं आईएएस प्रेरणा सिंह?

बता दें कि उत्तर प्रदेश (UP) कैडर की आईएएस प्रेरणा सिंह अधिकारी हैं। वह साल 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। प्रेरणा सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म 15 अगस्त 1992 में हुआ था। उन्होंने साथ ही पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हुई है। इंजीनियरिंग के दौरान ही उनका मन सिविल सेवा का बना और फिर उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी।

बता दें कि आईएएस प्रेरणा सिंह लंबे समय से मैटरनिटी लीव पर थीं। अब वह वापस छुट्टी से लौटी हैं। ऐसे में सरकार ने उन्हें नोएडा की अहम जिम्मेदारी दी है और उन्हें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की CEO बनाकर भेजा है।

ये भी पढ़ेंं : UP News : सीएम योगी कर रहे है ताबड़तोड़ बैठकें, सरकार विवाद की चर्चाएं तेज

कहां-कहां तैनाती रह चुकी है प्रेरणा सिंह

बता दें कि साल 2017 के बाद से आईएएस प्रेरणा सिंह की तैनाती उत्तर प्रदेश () के कई जिलों में रही है। उनकी तैनाती कानपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और इटावा जैसे में रही है और यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी निभाई हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर