राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई करने के बाद सिर फोड़ने का मामला, सहायक अध्यापिका को किया निलंबित

by | Nov 22, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : नौतनवा ब्लॉक के रनियाजोत स्थित परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका भावना द्वारा इंचार्ज प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार के साथ विवाद के बाद सिर में गंभीर चोट लगने की घटना सामने आई है। गुरुवार को हुई इस घटना के बाद, बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) ने सहायक अध्यापिका भावना को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच सदर खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, सहायक अध्यापिका भावना अपने पति के साथ विद्यालय पहुंची थीं। वहां किसी बात को लेकर उनकी इंचार्ज प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई में बदल गया, और इस दौरान प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका सिर फट गया।

इस घटना के बाद, जब मामला बीएसए के पास पहुंचा, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापिका भावना को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश खंड शिक्षा अधिकारी को दे दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अब इस मामले की पूरी जांच करेंगे और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP News : शादी में ठंडी रोटी परोसे जाने पर विवाद, दूल्हे की बहन साथ हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई अफरा-तफरी

यो भी देखें : IIT से पासआउट हैं ये मशहूर संन्यासी, लाखों की नौकरी छोड़ अचानक बने साधु, वजह जान हो जाएंगे हैरान

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर