UP News : उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित शिक्षक सुनील भारती, उनकी पत्नी पूनम और उनकी दोनों मासूम बेटियों की नृशंस हत्या ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। यह दुखद घटना अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के पास हुई, जहां सुनील अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सुनील सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे और उनके परिवार में 8 साल की दृष्टि और 2 साल की एक अन्य बच्ची शामिल थीं।
हत्या का मामला
इस हत्याकांड में आरोपी चंदन वर्मा सामने आया है, जिसने सुनील के पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया। जांच के दौरान पता चला कि चंदन वर्मा और पूनम के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिसके चलते सुनील ने आपत्ति जताई थी। विवाद के चलते पूनम ने चंदन के खिलाफ छेड़खानी और एसटी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। इस घटना के बाद चंदन ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया, जिसमें मासूम बच्चियों को भी नहीं बख्शा गया।
योगी सरकार की सहायता
इस भयानक (UP News) घटना के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे बढ़ने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न के मुआवजे के रूप में पीड़ित परिवार को 33 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : Raebareli : रायबरेली में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा ट्रेन हादसा
ये भी देखें : बिसलेरी’ पानी की बोतल की जगह मिला ‘बिलसेरी’ तो डीएम साहब ने चलवा दिए हज़ारों बोतलों पर बुलडोजर
सरकार ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत एक घर और 1.1 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि देने का भी आश्वासन दिया है। यह सहायता पीड़ित परिवार के लिए एक नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।


