UP News : उत्तर प्रदेश के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेरवा गांव में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। गांव के मोती सिंह के घर की छत पर रहस्यमय तरीके से नोट बरसने की खबर से सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
गांव से 40 किलोमीटर दूर स्थित इस घर के पास मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, छत पर ₹100 और ₹50 के नोट बिखरे मिले। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई। छत पर लाल रंग से एक धमकी भरा संदेश लिखा था – “अरुण मरेगा और मोती भी मरेगा”। इस लिखावट से मोती सिंह और उनके परिवार में खौफ का माहौल बन गया।
परिवार के सदस्यों ने इसे किसी प्रकार की तंत्र क्रिया या टोना-टोटका का नतीजा माना है। घर एक सुनसान इलाके में बना हुआ है, और इस बात ने इसे और रहस्यमय बना दिया है कि अंदर से बंद घर की छत पर जाकर यह कृत्य किसने किया होगा। लोग इसे लेकर असमंजस में हैं और कई तर्क और आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं।
पुलिस की प्रतिक्रिया
घटना की सूचना (UP News) मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी सोरांव, जंगबहादुर, ने घटना को पूरी तरह से अफवाह बताया और कहा, “यह अंधविश्वास का मामला है। किसी ने टोना-टोटका किया है। हम उस शरारती शख्स की तलाश कर रहे हैं जिसने यह किया है।” पुलिस इस मामले को हल करने के प्रयास में जुटी है और इसे अफवाह के तौर पर देख रही है।
गांव में बढ़ती भीड़
घटना के बाद, गांव में बाहर से भी लोग जुटने लगे हैं। यह खबर आग की तरह फैल गई, जिससे गांव में सनसनी मची हुई है। ग्रामीण इस अजीब घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को अफवाह बताकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
ये भी पढ़ें : Kanpur News : एक महीने के अंदर दूसरी ट्रेन साजिश, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |


