खबर

UP News : उत्तर प्रदेश में एक और जिला बनने की संभावना, फरेंदा पर की जा रही है चर्चा

by | Sep 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या 75 से बढ़कर 76 हो सकती है, यदि प्रस्तावित फरेंदा जिला हकीकत में बदलता है। गोरखपुर के कमिश्नर से इस प्रस्ताव पर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसमें महराजगंज की तहसील फरेंदा और नौतनवा तथा गोरखपुर की तहसील कैंम्पियरगंज को मिलाकर एक नया जिला बनाने की योजना है।

राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव ने गोरखपुर के जिलाधिकारी (डीएम) को पत्र भेजकर स्पष्ट संस्तुति के साथ रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है। यह रिपोर्ट गोरखपुर के मंडलायुक्त के माध्यम से राजस्व परिषद को भेजी जानी है। इस प्रक्रिया के तहत जिलों से रायशुमारी की जा रही है, हालांकि फिलहाल शासन स्तर पर नए जिले के प्रस्ताव पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

महराजगंज (UP News) जिला प्रशासन ने इस प्रस्ताव के खिलाफ असहमति जताई है। उनका कहना है कि यदि फरेंदा जिला बनता है, तो महराजगंज में केवल दो तहसीलें  महराजगंज सदर और निचलौल  ही बचेंगी। प्रशासन का कहना है कि एक जिले में कम से कम तीन तहसीलें होनी चाहिए, और यह शासन के नियमों के अनुरूप नहीं है।

ये भी पढ़ें : Vande Bharat : आज से देश में चलेंगी छह नई वंदे भारत ट्रेन, जानिए किन रूट को करेंगी कवर

ये भी देखें : CM Yogi On Gyanvapi : ज्ञानवापी को लेकर एक बार फिर हंगामा | UP News | Latest News |

राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार ने इस मुद्दे पर कहा कि सामान्य प्रक्रिया के तहत जिलों से रायशुमारी के लिए पत्र जारी किया गया है। वर्तमान में शासन स्तर पर इस प्रस्ताव पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर