राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News: नीट लीक पेपर को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी प्रतिकिया, कहा- छात्र के साथ-साथ उसके माता-पिता भी…

by | Jun 17, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News : नीट एग्जाम विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में से एक नीट के पेपर में भी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है। इसके बाद सरकार एक्शन में आ गई है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने अभी तक इस पूरे मामले में 14 लोगों को अरेस्ट किया है। इसी बीच अब यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नीट समेत पेपर्स में होने वाली धांधली को लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है और अपनी बात खुल कर इस पूरे मामले पर रखी है।

ये भी देखें : AIIMS Rishikesh : एम्स ऋषिकेश में बीमार मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी | UP News | | CM Yogi| |News|

सोशल मीडिया एक्स पर सपा प्रमुख ने पेपर्स में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा है कि पेपरों में धांधली होना एक मानसिक त्रादसी है। इससे छात्र के साथ-साथ उसके माता-पिता भी प्रभावित होते हैं। उन्होनें आगे कहा है कि अगर फिर से ये एग्जाम लिए जाते हैं तो कौन इस बात की गारंटी लेगा कि पेपरों में फिर गड़बड़ी नहीं की जाएगी?

सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए सपा प्रमुख ने आगे लिखा, विभिन्न परीक्षाओं का पेपर लीक होना, परीक्षा में सेंटर से लेकर सॉल्वर तक की धांधली होना, परीक्षा करानेवाली एजेंसी का काम शक़ के घेरे में आना, रिज़ल्ट में ग्रेस मॉर्क्स की हेराफेरी होना, मनचाहे सेंटर मिलना, एक ही सेंटर से कई कैंडिडेट का सेलेक्ट होना और 100% आना केवल एग्ज़ाम मैनेजमेंट की समस्या नहीं है। इन सबसे बढ़कर ये एक मानसिक त्रासदी है जिससे न केवल परीक्षा देनेवाले युवा बल्कि उनके माता-पिता भी ग्रसित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : West Bengal Train Accident : कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में अब तक 15 मौत और 60 घायल, जानिए एक्सीडेंट की वजह

उन्होंने x पर ट्वीट कर आगे लिखा, ‘अगर पुलिस भर्ती, एआरओ, नीट जैसी धांधली की शिकार अन्य परीक्षाएं रद्द होकर दुबारा होती भी हैं तो इस बात की गारंटी कौन लेगा कि अगली बार परीक्षा आयोजित किये जाने पर ऐसा कुछ भी घपला-घोटाला नहीं होगा। जब सरकार वही है और उसकी व्यवस्था भी वही है तो ये सब धाँधलियाँ कहीं फिर से सरकार संरक्षित ‘परीक्षा माफ़ियाओं’ के लिए पैसा कमाने का ज़रिया न बन जाएं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘युवा मानस वैसे ही बहुत नाज़ुक होता है, ऐसे में उनको सँभालना माता-पिता के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होता है। ऐसी घटनाओं से हताश-निराश होकर, जब माता-पिता ख़ुद व्यवस्था पर भरोसा खो देते हैं और उन्हें अपने बच्चों का भविष्य अंधकारमय दिखने लगता है तो भला वो क्या अपने बच्चों का सहारा बनेंगे। इसीलिए सरकार इस संकट को एक मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भी देखे और कम-से-कम युवाओं के मामलों को अपने चौतरफ़ा भ्रष्टाचार से मुक्त रखे। ये देश के भविष्य का सवाल है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर