राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News: मुश्किलों में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा, कोर्ट की तरफ से जारी किया गया अरेस्ट वारंट

by | Apr 5, 2024 | अपना यूपी, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. उन पर बिना तलाक के धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप है। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और सांसद संघमित्रा मौर्य को भी इसी मामले में शिकायतकर्ता के खिलाफ कथित तौर पर हमला करने, गाली देने, धमकी देने और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। साथ ही कोर्ट में हाजिर न होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य समेत नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला और रितिक सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.

एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल एसीजेएम अंबरीश श्रीवास्तव ने अगली सुनवाई 16 अप्रैल को तय की है. दायर परिवाद में वादी का आरोप है कि वादी और संघमित्रा मौर्य 2016 में लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रहने लगे.

इस दौरान स्वयं को अविवाहित बताने वाली संघमित्रा मौर्य और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिकायतकर्ता को बताया कि संघमित्रा मौर्य ने अपनी पिछली शादी को तलाक दे दिया है। इसके बाद 3 जनवरी 2019 को संघमित्रा के घर पर ही दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, कुछ दिनों बाद जब संघमित्रा ने 2019 का चुनाव लड़ा तो उन्होंने हलफनामे में खुद को अविवाहित बताया।

ये भी पढ़ें..
UP News: क्या सच में ओपी राजभर के बेटे ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मांगी माफ़ी?, जानिए सफाई में क्या बताया..

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे शादी के दो साल बाद पता चला कि संघमित्रा ने 2021 में अपनी पहली शादी से तलाक ले लिया है. इस खुलासे के बाद जब उन्होंने 2021 में दोबारा कानूनी तौर पर शादी करने पर जोर दिया तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर कई बार जानलेवा हमला करने की साजिश रची.

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर