UP News : उत्तर प्रदेश (UP) के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक को सांप ने एक से डेढ़ महीने के अंदर छः बार डसा है। युवक का उपचार करने वाले डॉक्टर भी हैरान है, युवक भी इस बात को लेकर खासा परेशान है। इस मामले पर परिजन और खुद युवक ने हैरान कर देने वाली बात कही है। युवक ने बताया की सांप ने उसे जब भी डसा है, शनिवार और रविवार को ही डसा है।
इसी भय से पीड़ित युवक अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया था लेकिन सांप ने उसे वहां भी डस लिया। वही जब युवक से बातचीत की गई तो युवक ने हैरान कर देने वाली बात कही उसने बताया की उसे इस बात का पहले से ही आभास हो जाता है कि उसे सांप काटेगा और इस बार तो उसे सपना भी आया है की उसे साप 9 बार कटेगा जिसमे 8 बार तक तुम बचा लिए जाओगे पर 9 वीं बार उसे कोई बचा नही पायेगा। परिजनों को जानकारी देने के बावजूद भी सांप उसे डस लेता है वही इस केस से डॉक्टर भी हैरान हैं।
ये भी देखें : Breking News : अजब लूट की घटना का गजब खुलासा | Latest News | Breaking
सांप ने जब भी डसा तो शनिवार और रविवार का दिन था
बता दे कि फतेहपुर जिले के सौरा गांव से एक अजीब मामला सामने आया है यहां के रहने वाले विकास द्विवेदी को डेढ़ माह के अंदर छः बार सांप ने डसा है जिनका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है जब पीड़ित व्यक्ति से बातचीत की गई तो उसने हैरान कर देने वाली बात कही विकास द्विवेदी का कहना था उसे जब भी सांप ने डसा है तो शनिवार और रविवार का दिन था और सांप के काटने से पहले ही उसे इस चीज का आभास हो जाता है।
6 बार सांप ने काटा
वही जब विकास द्विवेदी का इलाज कर रहे डॉक्टर जवाहर लाल से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति है जिसे 6 बार सांप ने काटा जिसका छः बार उन्होनें इलाज किया। जब दो से तीन बार यह घटना हुई तो पेशेंट को गांव से बाहर रहने की सलाह दी। जिसके बाद वह अपनी मौसी के घर रहा लेकिन उसके बावजूद भी सांप ने उसे डस लिया है उसके बाद चाचा के घर में छठवीं साप ने फिर डस लिया। फिलहाल उसका इलाज किया गया है।
अब बड़ी बात ये है कि सांप बार बार इस युवक को आखिर क्यों डस रहा है।


