राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर एक युवक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

by | Oct 13, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में झकाही आश्रम के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एसयूवी कार पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक घटना में गाड़ी में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बहोरिका गांव के चार युवक शुक्रवार रात रॉबर्ट्सगंज में एक प्रदर्शनी देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे। वे शाहगंज राजगढ़ मार्ग पर सफर कर रहे थे, तभी झकाही आश्रम के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मृतक युवक की पहचान सुधीर कुमार पांडेय (26) पुत्र शांतेश्वर पांडेय के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवकों में ऋतुराज पांडेय (25) पुत्र रमाशंकर, कल्लू यादव (30) पुत्र बचऊ, और छोटेलाल (47) पुत्र स्व. बिंद्रा शामिल हैं। सभी घायल भी बहोरिका गांव के निवासी हैं।

हादसे के बाद, घायल ऋतुराज ने अपने मोबाइल से परिवार वालों को घटना की सूचना दी और साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर सभी घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

करमा प्रभारी निरीक्षक (UP News) ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जारी है, जहाँ उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें : Akhilesh Yadav : लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर विवाद, अखिलेश यादव को श्रद्धांजलि देने की नहीं मिली अनुमति

ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर