राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सीएम योगी आज 1334 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित

by | Sep 4, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंताओं, संगणक और फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम लोकभवन सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित होगा, जिसमें अभ्यर्थियों के साथ-साथ कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा किया है। प्रदेश में वर्तमान में मिशन रोजगार को गति दी जा रही है। इसके तहत सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और जिलों में रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मैनपुरी में आयोजित रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया था।

उत्तर प्रदेश (UP News)अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। जुलाई में जारी विज्ञापन के आधार पर 50 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से कोई भी नाम फाइनल नहीं हो सका। प्रदेश सरकार ने नए सिरे से विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : 04 September Ka Rashifal : जानिए अपनी राशि के अनुसार कैसा रहेगा दिन?
पिछले कुछ समय पहले के UPSSSC अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 तक था। इस कारण जुलाई में इस पद पर चयन के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। कई सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों समेत 50 से अधिक लोगों का इंटरव्यू 24 अगस्त को लिया गया था। यह इंटरव्यू मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कोई भी नाम उच्चस्तर से फाइनल नहीं हुआ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि UPSSSC के अध्यक्ष पद के लिए पुनः विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे जाएंगे।

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर