UP News : उत्तर प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया फिर दुपट्टे से उसका गला कस दिया। पीड़िता को मरा हुआ समझ कर आरोपी भाग गया। पीड़िता को नजदीकी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया।
ये है पूरा मामला
बता दें कि पीड़िता सोमवार तड़के साढ़ें चार बजे के करीब शौच के लिए खेत गई थी। तीन लोगों ने पीड़िता का हाथ पैर बांध दिया फिर उसके बाद बारी-बारी दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के दुपट्टे से गला कस दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझ कर भाग गया।
ये भी देखें : Baba Siddiqui Murder: किसने दिया 24 घंटे में Bishnoi Gang को खत्म करने का ओपन चैलेंज?
मरा हुआ समझ कर भागा आरोपी
काफी देर होने के बाद भी जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी तभी खेत के पास झाड़ियों में परिजनों की नजर पड़ी तो वे देखकर दंग रह गए। झाड़ियों में उन्हें युवती पड़ी मिली। परिजनों ने किशोरी को नजदीकी लोहिया अस्पताल पहुंचाया और चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


