UP News : सारनाथ के पुरानापुल चौकी अंतर्गत नाले पर बने पुलिया से टकराकर बाइक सवार दो युवक नाले में गिर गए, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह हादसा बीती रात लगभग 2:30 बजे हुआ, जब आशापुर की तरफ पुरानापुल की ओर तीन से चार बाइक पर 6 से 7 युवक तेज गति से रेस लगा रहे थे। इसी दौरान एक युवक जो पल्सर बाइक चला रहा था, पुराना पुल चौकी से लगभग 200 मीटर पहले बाईं ओर बने पुलिया से टकरा गया।
हादसे के कारण दोनों युवक बाइक के साथ लगभग 10 फीट गहरे नाले में गिर गए। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा सूर्या चौहान (21), पिता राजन, निवासी बजरडीहा थाना भेलूपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठे अन्य युवक मक्खन (19), निवासी रामलीला मैदान खोजवां (भेलूपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को पंडित दीनदयाल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा।
थाना प्रभारी (UP News) परमहंस गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रात के समय तीन से चार मोटरसाइकिल पर युवक आपस में रेस लगा रहे थे, तभी एक बाइक गहरे नाले में गिर गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
ये भी देखें : Ladli Bahana Yojana पर बयान देकर बुरे फंसे Sanjay Raut, दर्ज हुई FIR


